विद्वेष फैलाना कांग्रेस का एजेंडा, लोगों को बताए अजा मोर्चा: विष्णुदत्त शर्मा
विद्वेष फैलाना कांग्रेस का एजेंडा, लोगों को बताए अजा मोर्चा: विष्णुदत्त शर्मा

विद्वेष फैलाना कांग्रेस का एजेंडा, लोगों को बताए अजा मोर्चा: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 22 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और प्रदेश की दुरावस्था को देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ कुछ लोगों ने इस्तीफे दे दिए, जिसके बाद प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी। इस सरकार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को राहत दी है। शिवराज सरकार के 100 दिन कांग्रेस सरकार के 15 महीनों पर भारी हैं। शिवराज सरकार ने गरीबों के हित की योजनाएं दोबारा शुरू कीं और इनसे लाभान्वित होने वालों में बड़ी संख्या अनुसूचित जाति के लोगों की भी है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे ले जाने और उन्हें सम्मान देने का काम भाजपा की सरकारों ने ही किया है, कांग्रेस तो सामाजिक विद्वेष फैलाने के एजेंडे पर चलती रही है। अनुसूचित जाति मोर्चा को लोगों के बीच जाकर यह बात बतानी होगी। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा प्रभारियों की बैठक में कही। कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक विद्वेष से बंद की योजनाएं शर्मा ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को वोट ज्यादा मिले, लेकिन कुछ सीटें ज्यादा जीतकर कांग्रेस ने सरकार बनाई। 15 महीनों में कांग्रेस की इस सरकार ने प्रदेश को गर्त में डुबा दिया। इस सरकार ने गरीबों के हित की संबल जैसी योजनाओं को सिर्फ इसलिए बंद कर दिया, क्योंकि उन्हें भाजपा सरकार ने लागू किया था। इस सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के लाभ से भी प्रदेश के लोगों को विद्वेष के चलते वंचित कर दिया। कमलनाथ सरकार के पास आइफा अवार्ड की तैयारी के लिए तो करोड़ों रुपये थे, लेकिन मैचिंग ग्रांट के लिए पैसे न होने का बहाना बनाकर इस सरकार ने 2.45 लाख प्रधानमंत्री आवास सरेंडर कर दिये। इस सरकार ने प्रदेश के ढाई लाख गरीबों से उनका हक छीन लिया। भाजपा सरकार ने प्रदेश को आगे बढ़ाया उन्होंने कहा कि 2003 के पहले दिग्विजय सिंह की सरकार ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया था। प्रदेश में बिजली, पानी, सडक़ जैसी सुविधाएं नहीं थी और प्रदेश पूरी तरह दुरावस्था का शिकार था। त्रस्त जनता यह सोचने लगी थी कि बंटाधार सरकार कब जाएगी। आखिरकार 2003 में इस बंटाधार सरकार से मुक्ति मिली और भाजपा की सरकार बनी। उमा भारती जी, बाबूलाल गौर जी और शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में बनी सरकारों ने प्रदेश में काम करना शुरू किया और प्रदेश को आगे बढ़ाया। इन सरकारों ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस बात की चिंता की कि गरीबों का कल्याण कैसे हो और सरकार की इन्हीं कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करें शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर प्रदेश में सरकार बनाई। कांग्रेस झूठों की मंडली है, जिसने प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और यहां तक की भांजियों से भी झूठ बोला। इस सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 51000 रुपये दिए जाने की घोषणा की थी लेकिन वह राशि आज तक नहीं मिली है। कांग्रेस की सरकार ने जो जो भी जनविरोधी काम किए हैं हमें उन्हें जनता के बीच तक ले जाना होगा। कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश में झूठ फैलाने का काम शुरू कर दिया है और सभी विधानसभा प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के इस झूठ को बेनकाब करने का काम करें। भाजपा सरकारों के बराबर काम कोई नहीं करता: सुहास भगत बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और बैठक लें, लेकिन ध्यान रहे कि उनका काम सिर्फ बैठकों तक सीमित ना रहे। प्रभारी और सह प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि उस क्षेत्र के प्रमुख लोगों, जनप्रतिनिधियों विभिन्न जातियों और समाजों के प्रभावित लोगों की सूचियां तैयार हो जाएं। स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोगी बनें, उन्हें उत्साहित करें और उनकी पूरी क्षमता का उपयोग करें। हमें यह बात लोगों को आक्रामक तरीके से समझाना होगी कि अनुसूचित जाति और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जितना काम भाजपा करती है, अन्य पार्टियां नहीं करती। निरंतर काम कर रहा अजा मोर्चा: सूरज कैरो बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरों ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा निरंतर काम कर रहा है। इसके लिए वर्चुअल मीटिंग्स की गई हैं और सभी 56 जिलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकों का आयोजन किया गया है। पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुसार अनुसूचित जाति मोर्चा इस आपदा को अवसर में बदलने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से सतत संपर्क और प्रयास कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in