collector-sp-inspected-the-under-construction-bridge-of-chambal
collector-sp-inspected-the-under-construction-bridge-of-chambal

कलेक्टर-एसपी ने किया चंबल के निर्माणाधीन पुल का अवलोकन

भिण्ड, 16 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर डॉ. सतीष कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को अटेर क्षेत्र का भ्रमण कर अटेर क्षेत्र की चंबल नदी पर अटेर-जेतपुर निर्माणाधीन पुल का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने पुरातत्व, पर्यटन की संभावनाओं को भी देखा। भ्रमण के दौरान एसडीएम उदयसिंह सिकरवार, तहसीलदार, समाजसेवी अशोक सिंह तोमर, राधेगोपाल यादव, गगन शर्मा, विजय यादव, उदय यादव और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने चंबल पर अटेर-जेतपुर पुल निर्माणाधीन पुल और वहां के रेतीले तट पर किस प्रकार की गतिविधियां संचालित करके पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है, इसको लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि घडिय़ाल सेंचुरी को देखने के लिए और अधिक पर्यटक मिलेंगे। ग्रामीण होम स्टे योजना विशेष रुप से चंबल ट्रैकिंग पॉइंट का चयन करने को लेकर के भी रूपरेखा बनाने की बात कही। कलेक्टर ने जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से अटेर महोत्सव को भव्य बनाने की योजना पर भी विचार किया। कलेक्टर एवं एसपी ने आने वाले समय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सामाजिक लोगों के साथ चंबल के किनारे पैदल भ्रमण करने की बात कही। इसी प्रकार जिले के अन्य दर्शनीय स्थल गोहद किला, बोरेस्वर मंदिर, बरासो के मंदिर, चंबल के अतिरिक्त अन्य नदियों के अस्तित्व के लिए तथा दमोह के करधनी तालाब, रहिकुला देवी मंदिर, आलम पुर की होल्कर बंश छतरी, पहुंज के किनारे सिरसागढ़ की गढ़ी आदि ओर गोरी सरोवर में दूषित पानी कैसे रोका जाए यह पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बिना सामाजिक सहयोग के कोई भी व्यवस्था नही बदली जा सकती है, इसके लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in