Collector observed livelihood mission activities, interacted with women
Collector observed livelihood mission activities, interacted with women

कलेक्टर ने आजीविका मिशन की गतिविधियों को देखा, महिलाओं से किया संवाद

शिवपुरी, 14 जनवरी (हि.स.)। शिवपुरी में कलेक्टर एवं एसपी के द्वारा गुरुवार को आजीविका मिशन की गतिविधियों का भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम सलैया करैरा के 19 समूह की महिलाओं से संवाद किया तथा कोरोनाकाल में पुणे से लौटकर आए हुए व्यक्ति के द्वारा नमकीन निर्माण की गतिविधि का निरीक्षण किया गया। यह प्रतिदिन एक कुंटल नमकीन तैयार करके आसपास के ग्रामों में व नजदीकी बाजारों में बेच दिया जाता है। ग्रामों की महिलाओं के द्वारा बताया गया कि प्रोड्यूसर ग्रुप उनके द्वारा बनाया गया है जिसमें मूंगफली को खरीद कर उसका दाना निकालकर बेचती है। इसके साथ ही महिलाओं के द्वारा की जा रही विभिन्न गतबिधियों जैसे बकरी पालन, किराना, मनिहारी, बाड़ी, कृषि, सब्जी उत्पादन इत्यादि के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी इसके बाद खैरा घाट ग्राम के समूह की गतिविधियों का अवलोकन किया जिसमें मूर्ति निर्माण, गमले निर्माण, ढाबा, बिजली की दुकान का निरीक्षण किया। करैरा में स्थित सिलाई सेंटर का निरीक्षण भी कलेक्टर और एसपी द्वारा किया गया जहां पर महिलाओं के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा कटाई व काज बटन आदि का काम स्वयं किया जाता है कलेक्टर व एसपी के द्वारा गतिविधियों का अबलोकन करने के बाद उनको शुभकामनाएं दी तथा उनको मार्गदर्शन भी दिया कि वह अधिक से अधिक विकास कर सकें तथा अपने माल को कैसे उनको बेचना है कैसे इसके बारे में जो भी सहयोग होगा वह प्रशासन के द्वारा दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in