महाराज का गुलाम न मिलने से 15 दिन से रिक्त पड़ा कलेक्टर का पद : दिग्विजय
महाराज का गुलाम न मिलने से 15 दिन से रिक्त पड़ा कलेक्टर का पद : दिग्विजय

महाराज का गुलाम न मिलने से 15 दिन से रिक्त पड़ा कलेक्टर का पद : दिग्विजय

अशोकनगर,14 जुलाई (हि.स.)। महाराज को गुलाम की तरह काम करने वाला कलेक्टर नहीं मिल पाने के कारण अशोकनगर कलेक्टर का पद रिक्त है। अशोकनगर कलेक्टर के रिक्त पद होने पर दिग्विजय सिंह द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और टाइगर डरो मत शिवराज के संबोधन पर 11 जुलाई को ट्यूट करने के बाद दिग्विजय सिंह ने फिर एक बार ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि महाराज को गुलाम की तरह काम करने वाला कलेक्टर न मिल पाने के कारण अभी तक यहां कलेक्टर का पद रिक्त पड़ा हुआ है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को यहां हिन्दुस्थान समाचार से चर्चा करते हुए कही। साथ ही यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी अशोकनगर नहीं आऐंगे, क्योंकि उन्हें कुर्सी से हटने का डर है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ उनके पुत्र पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी उनके साथ थे। ज्योतिरादित्या सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद उनके गढ़ में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह को उनके साथ उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के साथ यहां आगमन हुआ। जिस पर उनके द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर कटाक्ष किए गए। साथ ही दिग्विजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि स्व.माधवराव सिंधिया और उनके पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार्यप्रणाली में जमीन-आसमान का अंतर है। दिग्विजय ने यह भी कहा अशोकनगर आरक्षित सीट से फर्जी दलित को नहीं सही व्यक्ति को ही टिकट मिलना चाहिए। उन्होंने राजस्थान के राजनैतिक घटनाक्रम पर कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कोई संकट नहीं है साथ ही कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलेट के सम्पर्क में होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in