राजस्थान सडक़ दुर्घटना में राजगढ़ जिले के लोगों की मौत पर सीएम शिवराज ने जताया दुख

cm-shivraj-expressed-grief-over-the-death-of-people-of-rajgarh-district-in-rajasthan-road-accident
cm-shivraj-expressed-grief-over-the-death-of-people-of-rajgarh-district-in-rajasthan-road-accident

भोपाल, 27 जनवरी (हि.स.)। खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे मप्र के राजगढ़ निवासी परिवार बीती रात राजस्थान के टोंक में भीषण सडक़ हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस भीषण सडक़ हादसे पर दुख जताते हुए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने मृतकों की आत्म शांति की प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राजस्थान में हुई सडक़ दुर्घटना में हमारे राजगढ़ के एक ही परिवार के कई भाई - बहनों के असामयिक निधन के समाचार से अत्यधिक दु:ख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि ‘राजस्थान के टोंक में एक सडक़ हादसे में राजगढ़ जिले के जीरापुर के 8 लोगों की मौत की दुखद खबर मिली। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकसंत्पत परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने के शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ‘राजस्थान के टोंक जिले में राजगढ़ के एक ही परिवार के कई लोगों की सडक़ दुर्घटना में निधन की खबर से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। परिजनों को इस गहन दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in