CM Shivraj expressed grief over the death of innocent people in a fire incident in Bhandara district hospital
CM Shivraj expressed grief over the death of innocent people in a fire incident in Bhandara district hospital

भंडारा जिला अस्पताल में हुई आगजनी की घटना में मासूमों की मौत पर सीएम शिवराज ने जताया दुख

भोपाल, 09 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात विशेष नवजात देखरेख इकाई में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस ह्दय विदारक घटना पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा ‘महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में आग लगने से हुए हादसे में अनेक मासूमों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संदेश में कहा ‘हृदय विदारक दुर्घटना! महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की दु:खद मौत का समाचार मिला। ईश्वर नन्ही जानों को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकसंत्पत परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in