भाजपा सरकार के सौ दिवस पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
भाजपा सरकार के सौ दिवस पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

भाजपा सरकार के सौ दिवस पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

मंदसौर, 30 जून (हि.स.)। प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान सरकार के सौ दिवस पुरे होने पर कांग्रेस द्वारा मंगलवार को गांधी चौराहा पर प्रदर्शन किया। बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनो ने नारेबाजी करते हुये भाजपा द्वारा माफियाओं के साथ गठबंधन कर सरकार गिराने का आरोप लगाया। शहर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व नपा अध्यक्ष हनीफ शेख ने कहा कि प्रदेश में काबिज कमलनाथजी की सरकार जनता के लिये समर्पित भाव से कार्य कर रही थी किन्तु उसे माफियाओ के सहयोग से गिराकर प्रदेश को फिर से अराजकता में धकेल दिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव नीलम वीरवाल, वरिष्ठ नेता शंकरलाल आंजना, मोहम्मद हुसैन रिसालदार, आदित्य पाटील, सुरेश भाटी, विश्वास दुबे, फिरोज पठान सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेन्द्रसिंह तोमर ने किया व आभार कार्यवाहक अध्यक्ष अजय लोढा ने माना। नाहरगढ कांग्रेस ने काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया नाहरगढ के कयामपुर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने कयामपुर बस स्टैंड पर भाजपा सरकार के 100 दिन पुर्ण होने पर लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्लाॅक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने मन्दसौर में पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में साईकल रैली निकाली पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में आज जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के तत्वाधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपकसिह गुर्जर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में असफल होने के बाद देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए फिर से तानाशाही पूर्वक पेटोल डीजल के दाम आसमान पर पहुचा दिए,जिससे आमजन जो लॉकडाउन के चलते पहले ही आर्थिक रूप से त्रस्त था अब ओर ज्यादा आर्थिक परेशानीयो का सामना कर रहा है। कांग्रेसजनों ने साईकल यात्रा के माध्यम से संदेश दिया की दुख और परेशानी की घड़ी में पूरी कांग्रेस आमजनता के साथ खड़ी है और जबतक पेट्रोल डीजल के दामो में कमी नही की जाती आंदोलन जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार, अशोक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in