chief-minister-shivraj-planted-ashoka39s-plant-in-smart-park-campus
chief-minister-shivraj-planted-ashoka39s-plant-in-smart-park-campus

मुख्यमंत्री शिवराज ने स्मार्ट पार्क परिसर में रोपा अशोक का पौधा

भोपाल, 14 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोजाना एक पौधा लगाने का क्रम सतत रुप से जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को सीएम शिवराज ने स्मार्ट पार्क परिसर में अशोक का पौधा लगाया और जनता से भी वृक्षारोपण करने की अपील की। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर वृक्षारोपण की जानकारी साझा करते हुए कहा ‘आज भोपाल के स्मार्ट पार्क परिसर में अशोक का पौधा रोपा। अशोक वृक्ष सिर्फ पर्यावरण को ही शुद्ध नहीं करते, बल्कि हमारे शरीर को भी स्वस्थ करने में सक्षम हैं। पर्यावरण को शुद्ध करने के इस अभियान में आप सब भी भागीदार बनें, एक पेड़ अवश्य लगाएँ। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in