chief-minister-shivraj-mourns-the-death-of-senior-litterateur-om-prabhakar
chief-minister-shivraj-mourns-the-death-of-senior-litterateur-om-prabhakar

वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रभाकर के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया शोक

भोपाल, 24 फरवरी (हि.स.)। वरिष्ठ साहित्यकार और गीतकार ओम प्रभाकर का मंगलवार शाम निधन हो गया। उन्हें प्रतिष्ठित भवभूति अलंकरण सहित हिंदी साहित्य के कई बड़े सम्मान दिए गए थे। उन्हें नवगीत विधा के उन शुरुआती गीतकारों में गिना जाता है, जिन्होंने इस विधा को नई पहचान दी। उनके निधन पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा ‘वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रभाकर जी के निधन के समाचार से दु:ख पहुंचा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि! साहित्य जगत में दिये योगदान के लिए आपको सदैव याद किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वरिष्ठ साहित्यकार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा ‘वरिष्ठ साहित्यकार श्री ओम प्रभाकर के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने का संबल दें। साहित्य जगत में योगदान के लिए प्रभाकर जी को सदैव याद किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in