chief-minister-reached-amarkantak-to-attend-narmada-janmotsav-public-representatives-welcomed
chief-minister-reached-amarkantak-to-attend-narmada-janmotsav-public-representatives-welcomed

नर्मदा जन्मोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री पहुंचे अमरकंटक, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

अनूपपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। नर्मदा जन्मोत्सव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय के हेलीपैड में पहुंचे। जहा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगवन के दौरान खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, इंगांराजवि के कुलपति प्रो.प्रकाश मणि त्रिपाठी,अपर आयुक्त शहडोल संभाग अमर सिंह बघेल, कलेक्टर अनूपपुर चंद्रमोहन ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री शाम सात बजे नर्मदाजी की महाआरती में शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in