मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किए स्व. टंडन के अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किए स्व. टंडन के अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किए स्व. टंडन के अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किए स्व. टंडन के अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि भोपाल, 21 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल स्व. टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश के राज्यपाल स्व. लालजी टंडन की पार्थिव देह अंतिम संस्कार के पूर्व उनक लखनऊ स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई थी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री सुहास भगत मंगलवार को स्व. टंडन के निवास पर पहुंचे। नेताओं ने स्व. टंडन के अंतिम दर्शन कर उनकी देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने स्व. टंडन के परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना भी दी। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in