chief-minister-had-food-at-the-residence-of-the-beneficiary-of-pm-awas-nikhil-government-in-dewas
chief-minister-had-food-at-the-residence-of-the-beneficiary-of-pm-awas-nikhil-government-in-dewas

मुख्यमंत्री ने देवास में पीएम आवास योजना के हितग्राही निखिल सरकार के घर किया भोजन

देवास, 27 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को देवास प्रवास के दौरान नगर निगम अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभान्वित हितग्राही निखिल सरकार निवासी वार्ड 42 बंगाली कॉलोनी मल्हार रोड के घर पहुंचकर दोपहर का भोजन किया। परिवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत शंख-थाल बजाकर किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर निखिल सरकार का परिवार बहुत खुश हुआ। निखिल सरकार, उनकी पत्नी दीपा सरकार और उनके बच्चे नितीन तथा शालिनी ने मुख्यमंत्री को बड़े ही आदर और प्रेम के साथ बंगाली खाना परोसा। बंगाली खाने में निखिल सरकार के परिवार ने बडे प्रेम के साथ मुख्यमंत्री को बंगाली खीर, रस गुल्ला, बैंगन के भजिये, पीठा, आलू पनीर की सब्जी, मिक्स सब्जी, रोटी, चावल, पुरी और मुंग की दाल परोसी। निखिल सरकार देवास में 1978 से रह रहे हैं। वह इलेक्ट्रिक का कार्य करते है। निखिल को दो वर्ष पहले प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर उन्होंने 500 वर्ग फिट में मकान बनाया है। बंगाली कालोनी में 100 बंगाली परिवार निवास करते है, यहां पर लगभग 50 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। कॉलोनी के निवासियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की रांगोली भी बनाई थी। बंगाली परिवार की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी ली। मुख्यमंत्री के साथ सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, विधायक मनोज चौधरी, विधायक आशीष शर्मा, विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, विक्रम सिंह पवार, राजीव खण्डेलवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने जमीन पर बैठकर दोपहर का भोजन किया। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह, अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in