chief-minister-chouhan-congratulated-the-winning-players-in-the-national-archery-event
chief-minister-chouhan-congratulated-the-winning-players-in-the-national-archery-event

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय तीरन्दाजी स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल, 14 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखण्ड प्रान्त के देहरादून में खेली जा रही 41वीं जूनियर नेशनल तीरन्दाजी चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की तीरंदाज खिलाड़ी सोनिया ठाकुर को रजत पदक और अमित कुमार को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय तीरन्दाजी चैम्पियनशिप में शामिल होने जाते वक्त हरिद्वार के समीप भीषण रेल हादसे में साजो-सामान और तीरकमान गंवाने वाले मध्यप्रदेश के दोनों तीरन्दाजों ने अपने हौसलों को बनाये रखा और तीरन्दाजी के नये उपकरणों से भी राष्ट्रीय तीरन्दाजी स्पर्धा में एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विषम परिस्थितियों के बावजूद भी खिलाड़ियों द्वारा सफलता प्राप्त करना न केवल मध्यप्रदेश के लिये बल्कि मेरे लिये भी गौरव और प्रसन्नता की बात है। उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in