मध्य-प्रदेश
मुख्यमंत्री चौहान ने निवास परिसर में रोपा सिकंद्रा का पौधा
भोपाल, 17 (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में सिकंद्रा (सफेद पुष्प) का पौधा रोपा। शिवराज ने वृक्षारोपण करने के बाद ट्वीट पर फोटो साझा करते हुए सिकंद्रा के पौधे का लाभ बताते हुए कहा यह पर्यावरण के लिए उपयोगी होने के साथ अपने औषधीय गुणों के कारण अधिक लोकप्रिय है। आपसे भी आग्रह है कि पौधरोपण अवश्य कीजिये, यह धरती की समृद्धि के साथ-साथ मानव जीवन को भी धन्य करेगी व भावी पीढिय़ों को बेहतर दुनिया मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय