कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण
कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

दतिया, 30 जून (हि.स.)। चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डाॅ. डी.आर. सिंह ने मंगलवार को अपने दतिया प्रवास के दौरान यहां कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम केन्द्र पर चल रहे पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत एलिस्टोनिया इंडिका का पौध रोपित किया। केन्द्र प्रमुख डाॅ. पुनीत कुमार ने उन्हें केन्द्र के द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रदर्शन इकाईयो मुर्गीपालन इकाई, मत्स्य पालन एवं मत्स्य बीज उत्पादन इकाई, अजोला, वर्मीकम्पोस्ट, डेयरी, नेटहाउस, जीवा अमृत इकाई, विभिन्न मातृ फलोद्यान आदि इकाईयों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कुलपति ने विभिन्न इकाईयों के भ्रमण के दौरान विभिन्न वैज्ञानिकों से संबंधित इकाइयों के बारे में तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। कुलपति ने केन्द्र की इकाइयों को देखते हुये प्रशन्सा की एवं साथ ही केन्द्र में समन्वित कृषि प्रणाली के आधार पर बहुत अच्छा माॅडल बनाकर किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुये कृषकों के लिये अधिक लाभकारी बताया। कुलपति ने केन्द्र द्वारा संकलित पुष्प उत्पादन पत्रिका का विमोचन भी किया। भ्रमण के दौरान केन्द्र के समस्त वैज्ञानिक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। हिन्दुस्तान समाचार / संतोष तिवारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in