center-in-charge-and-computer-operator39s-responsibility-fixed-to-prevent-disturbances
center-in-charge-and-computer-operator39s-responsibility-fixed-to-prevent-disturbances

गड़बड़ी रोकने तय की केन्द्र प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारी

गुना, 15 मार्च (हि.स.)। समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार काफी सख्ती देखने को मिल रही है। जहां गत सालों में खरीदी के दौरान अनियमितताओं को अंजाम देने वाली समितियों को खरीदी से पहले ही दूर कर दिया गया है तो अपात्र समितियों को भी शामिल नहीं करने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं, अब इसको लेकर केन्द्र प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की भी जिम्मेदारी तय की गई है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने साफ किया है कि अगर खरीदी के दौरान गड़बड़ी सामनेआती है तो केन्द्र प्रभारी के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर को व्यक्तिगत रुप से जिम्मेदार माना जाएगा। अंतिम चरण में है तैयारियां समर्थन मूल्य पर खरीदी 22 मार्च से होना है। इसको लेकर पिछले लंबे समय से चल रहीं तैयारियां अब अंतिम चरण में है। कृषि उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि खरीदी 22 मार्च से 15 मई तक चलेगी। इसका समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और दिन सोमवार से शुक्रवार तक रखा गया है। तौ पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाएगी। खरीदी केन्द्रों में जिन किसानों को एसएमएस किए गए हैं उन्हीं किसानों के उपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। मााना जा रहा कि खरीदी के लिए पंजीयन कराने को लेकर जिस तरह किसानों ने उत्साह दिखाया है, उसके मद्देनजर खरीदी का समय भी बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल खरीदी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बैठकों आदि का दौर चल रहा है तो खरीदी में काम आने वाले संसाधन भी जुटाए जा रहे है। साथ ही केन्द्रों पर भी तैयारियां की जाने लगीं हैं। निजी वेयर हाउस मालिक भी कर सकते हैं खरीदी समर्थन मूल्य पर खरीदी में इस बार एक नया प्रयोग किया गाय है। जिसमें समितियों के साथ ही निजी वेयर हाउस मालिकों को भी खरीदी का अधिकार दिया गया है। यह निर्णय पंजीयन की संख्या अधिक होने के चलते लिया गया है। हालांकि इसको लेकर कुछ शर्ते भी निर्धारित की गईं है। जिनका पालन जरुरी है। जानकारी मुताबिक निजी वेयर हाउस मालिकों को 10 फीसद खरीदी के अधिकार दिए गए है, वहीं 70 फीसद खरीददारी समितियां करेंगी। इसके साथ ही एनआरएलएम एवं कृषि विभाग से जुड़ी समितियों को भी खरीदी करने की व्यवस्था दी गई है। निजी वेयर हाउस मालिक गेहूँ के साथ ही समर्थन मूल्य पर बिकने वाली अन्य फसल की खरीदी भी कर सकते है। इसके लिए खाद्य विभाग ने उनसे आवेदन भी आमंत्रित किए थे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in