call-of-bjp-knock-workers-from-house-to-house-sikarwar
call-of-bjp-knock-workers-from-house-to-house-sikarwar

भाजपा का आह्वान, घर-घर दस्तक दें कार्यकर्ता: सिकरवार

गुना, 16 मार्च (हि.स.) । देश भर में कोरोना से बचाव का टीका लगाने का दौर चल रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता घर- घर जाकर आमजनों को टीका लगवाने प्रेरित करें और भाजपा द्वारा लगाए गए हेल्प डेस्क सेंटर पर लोंगों के पंजीयन कराने में सहयोगी बने। उक्त बात मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने कही। सिकरवार भाजपा कार्यालय पर गुना मंडल के बूथ अध्यक्ष एवं वार्ड प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। एक माह तक चलेगा अभियान उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान पर एक माह तक अभियान चलाकर टीकाकरण में सहयोग किया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा द्वारा जिले के सभी मंडलों में जिला अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के पास भाजपा की ओर से हेल्प डेस्क लगाई गई है। जहां मौजूद भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं बूथ के कार्यकर्ता टीका लगाने के लिए आमजन की मदद कर रहे हैं। दूरी की जा रहीं भ्रांतियां बैठक में जिला प्रभारी गिर्राज भार्गव ने कहा कि टीके को लेकर कुछ लोगों द्वारा कईं प्रकार की भ्रांतियां पैदा कर दी गई थी। इसे दूर करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा हैं। पूरे देश में भाजपा वैक्सीनेशन सेंटर के पास अभियान चला रही है। इसी के तहत गुना जिले के सभी मंडलों में अभियान चलाए जा रहे है। तीन प्रकार के अभियान भाजपा चला रही है। जिसमें पंजीयन में मदद करना, किस उम्र के व्यक्ति को टीका लगेगा यह बताने के साथ घर- घर संपर्क करना तथा तीसरी टीम बुजुर्गों के लिए काम कर रही है। उनके लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in