cabinet-ministers-wish-happy-birthday-to-chief-minister-chauhan
cabinet-ministers-wish-happy-birthday-to-chief-minister-chauhan

मुख्यमंत्री चौहान को कैबिनेट मंत्रियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भोपाल, 04 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्म दिवस पर गुरुवार को कैबिनेट मंत्रियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्यमंत्री चौहान के जन्मदिन पर अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आप अपनी आदर्श चौपाई का सूत्र वाक्य 'राम काजु कीन्हें बिनु, मोहि कहाँ विश्राम' पर चलते हुए निरन्तर जनता-जनार्दन की सेवा में लगे रहें। आप स्वस्थ्य और दीघार्यु हों, हम सबकी यही प्रार्थना है। जन्म-दिवस की अनंत शुभकामनाएं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री चौहान के जन्म-दिन पर शुभकामनाएं दी हैं। तोमर ने कहा है कि मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के विकास और गरीबों की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा है कि जहां मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने के लिये पूरी शिद्दत के साथ कार्य कर रहे हैं, वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी उतनी ही गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिदिन एक पौधा लगाने का मात्र संकल्प ही नहीं लिया है, उसे पूरा भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने पश्चिम बंगाल की यात्रा के दौरान भी पौधा लगाना नहीं भूले। ऐसे हर दिल अजीज मुख्यमंत्री चौहान को जन्म-दिन की ढेरों बधाईयां। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय एवं पर्यावरण प्रेमी मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के पर्यावरण में सुधार लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण के प्रति प्रेम का ही प्रतीक है, कि वह प्रतिदिन एक पौधा लगा रहे हैं। इससे प्रदेश का पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर रहेगा। जननेता और यशस्वी मुख्यमंत्री चौहान को जन्म-दिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं। पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि हमें दिन-रात प्रदेश और प्रदेशवासियों की चिंता करने वाले, मुख्यमंत्री चौहान का नेतृत्व मिला है। उन्होंने लगभग डेढ़ दशक के अपने कार्यकाल में प्रदेश का न केवल आर्थिक, सामाजिक और अधोसंरचनात्मक विकास किया है, बल्कि उनका प्रतिदिन एक पौध-रोपण का संकल्प विश्व और आगामी पीढ़ी के लिये एक अनमोल उपहार सिद्ध होगा। पर्यावरण की सुरक्षा का उनका यह प्रयास काबिले तारीफ है। पशुपालन एवं डेयरी विकास, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान दीर्घायु हों, स्वस्थ्य रहें ताकि प्रदेश इसी तरह द्रुत गति से उन्नति की ओर बढ़ता रहे। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में ही प्रदेश अनेक क्षेत्रों में देश में अग्रणी भूमिका में आ गया है। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in