bjp39s-district-vice-president-malvi-passed-away
bjp39s-district-vice-president-malvi-passed-away

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मालवी का निधन

छिंदवाड़ा,02 अप्रैल(हिं. स.)।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और जुन्नारदेव के कद्दावर नेता सुनील मालवी का शुक्रवार को दुखद निधन हो गया है। जिसके बाद आज होने वाले पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सुनील मालवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्व. मालवी बीते तीन दिनों से बुखार और श्वांस की परेशानी से पीड़ित थे। उन्होंने गुरुवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल भी दिया था, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसी बीच शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष सुनील मालवी के दुखद निधन के कारण आज होने वाली भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक स्थगित कर दी गई है। जिलाध्यक्ष विवेक साहू ने भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओ से निवेदन किया है कि अपने घरों में रहें कोरोना गाईड लाइन का पालन करें।सभी मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। अपना,अपने परिवार और अपने समाज का ख्याल रखे। हिंदुस्थान समाचार/संदीपसिंह चौहान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in