bjp39s-counter-terrorism-terrorism-on-mp-shashi-tharoor-bhupendra-gupta
bjp39s-counter-terrorism-terrorism-on-mp-shashi-tharoor-bhupendra-gupta

सांसद शशि थरूर पर एफआईआर भाजपा का प्रतिआलोचनात्मक आतंकवादः भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल, 29 जनवरी (हि.स.)। सांसद शशि थरूर एवं अन्य राष्ट्रीय लेखकों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा शासित सरकारों के द्वारा नई 'प्रतिआलोचनात्मक आतंकवाद' की व्यवस्था बनाई जा रही है? ऐसा प्रतीत होता है। असहमतियों और आलोचनाओं को कुचलना लोकतंत्र के लिये घातक है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया को जारी अपने एक बयान में कहा कि यह साफ दिखता है कि सरकार न केवल जनता एवं विपक्ष की आवाजो से डरने लगी है बल्कि उन आवाजों को कुचलने के गैर लोकतांत्रिक प्रयास भी कर रही है। गुप्ता ने कहा कि जिस युवा किसान की मृत्यु के संदर्भ में यह कथित एफआईआर की गई है उस किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि यह घबराहट एवं चिंता ही लोकतांत्रिक आवाजों को कुचलने का कुत्सित प्रयास के रूप में सामने आ रहा है जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के व्यापक समाज, किसान, गरीब, दलित और वंचितों की आवाज मुखर होकर विपक्ष के रूप में कांग्रेस उठाती रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in