bjp39s-counter-attack-on-congress-leader39s-statement-minister-sarang-said
bjp39s-counter-attack-on-congress-leader39s-statement-minister-sarang-said

कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार, मंत्री सारंग ने बताया शर्मानाक

भोपाल, 02 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस विधायक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर के नाम पर चंदा लेने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में भाजपा पर राम के नाम पर चंदा खोरी का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता सुबह चंदा वसूल कर शाम को शराब पीते हैं। कांग्रेस विधायक के इस बयान पर भाजपा नेता और मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है और बयान को शर्मनाक बताया है। कांग्रेस विधायक के विवादित पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने भूरिया के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि भूरिया और कांग्रेस राम के नाम को बदनाम कर रही है। भूरिया का बयान उनका चरित्र बता रहा है। भाजपा कार्यकर्ता चंदा वसूली नहीं कार सेवा कर रहे हैं। गौरलतब है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने पेटलावद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाते हुए कहा था कि मंदिर बनाने के लिए अब तक भाजपा नेताओं द्वारा हजारों करोड़ रुपये इकट्ठा किया गया है, लेकिन उसका हिसाब नहीं दिया गया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चंदा राम मंदिर ट्रस्ट को जमा कराना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in