भाजपा उप-चुनाव में सभी सीटें जीतेगी: पूर्व मंत्री मलैया
भाजपा उप-चुनाव में सभी सीटें जीतेगी: पूर्व मंत्री मलैया

भाजपा उप-चुनाव में सभी सीटें जीतेगी: पूर्व मंत्री मलैया

ग्वालियर, 24 जुलाई (हि.स.)। विधानसभा के उप-चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को ग्वालियर विधानसभा के चुनाव प्रबंध एवं कोर समिति की बैठक होटल लैंडमार्क एनएक्स में हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ और नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी विधानसभा जीतेगी इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्र से भाजपा को जिताने का संकल्प लेकर मध्यप्रदेश में शिवराज के नेतृत्व वाली सरकार को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव प्रदेश को बचाने का चुनाव है, फैसला आपको करना है। एक-एक सेक्टर में जितने भी मतदान केंद्र हैं जिसे तरीके से विभाजन करके जो भी व्यवस्था है इसमें आपस में लोगों का समन्वय हो जाए ऐसी हमें कोशिश करना है। अगले दस दिनों में ही हम निश्चित तौर पर और बेहतर ग्राउंड पर खड़े होंगे। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा यहां बैठे सभी लोगों ने कई चुनाव लड़े हैं और लड़ाए भी हैं, जो जिम्मेदारी हमें मिली है उस कार्य के लिए हम अपनी ताकत लगाएं। क्योंकि वही कार्यकर्ता चुनाव जीताता है जो अपने दायित्व की चिंता करते हुए कार्य करता है। चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे होते हैं, इसलिए मुद्दा हम लोग तय करें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मैं प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करता हूं। कार्यकर्ता का सम्मान कहने से नहीं बल्कि मेरे आचरण से प्रत्येक कार्यकर्ता को महसूस होगा। मेरी कथनी और करनी का पालन मेरे व्यवहार से दिखेगा और यह तय करेगा प्रत्येक कार्यकर्ता का विश्वास!, मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं आपके सम्मान एवं विकास कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। वरिष्ठ भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि पार्टी के विचार संयम एवं धैर्य के साथ विनम्रता पूर्वक अपनी बात को आगे बढ़ाना है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना तर्क सरलता पूर्वक रखना है चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। भाजपा की सरकार के कार्यों को बताने के लिए बहुत अधिक है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संयम और धैर्य के साथ बताए हुए मार्ग पर चलना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने भी संबोधित किया। बैठक की रूपरेखा उप चुनाव के संचालक अरुण कुलश्रेष्ठ ने रखी। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in