bjp-will-celebrate-parakram-divas-on-the-birth-anniversary-of-netaji-subhash-chandra-bose
bjp-will-celebrate-parakram-divas-on-the-birth-anniversary-of-netaji-subhash-chandra-bose

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भाजपा मनाएगी पराक्रम दिवस

भोपाल, 22 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। इसी क्रम में राजधानी भोपाल में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेताजी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जिला भाजपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम 23 जनवरी को प्रातः 10.45 बजे 7 नं. स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के समीप नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। इस जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in