मप्र: उपचुनाव में सभी सीटों पर होगी भाजपा की विजय: उमा भारती
मप्र: उपचुनाव में सभी सीटों पर होगी भाजपा की विजय: उमा भारती

मप्र: उपचुनाव में सभी सीटों पर होगी भाजपा की विजय: उमा भारती

भोपाल, 27 जुलाई (हि.स.)। मध्यप्रदेश में विधानसभा की रिक्त 27 सीटों पर आगामी दिनों में होने वाले उपचुनावों को लेकर राजनीतिक चरम पर है। दोनों ही प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के नेता इन सीटों पर जीत का दावा कर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश की मुख्यमंत्री उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की सभी सीटों पर विजय होगी। दरअसल, उमा भारती श्रावण सोमवार के अवसर पर सीहोर के प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची थी। यहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर दर्शन किये। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वस्थ होने की कामना की है। वे बहुत जल्द ठीक होकर जनता की सेवा करेंगे। उमा भारती ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने भोपाल में लगाए गए 10 दिन के लॉकडाउन का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में भोपाल में लॉकडाउन लगाना सरकार का सही फैसला है। लोगों को चाहिए कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। घर से बाहर निकलने के पहले मास्क पहनकर निकले और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in