bjp-state-president-vd-sharma-will-visit-ratlam-on-friday
bjp-state-president-vd-sharma-will-visit-ratlam-on-friday

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार को आएंगे रतलाम

रतलाम, 04 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शुक्रवार, 05 मार्च को रतलाम आगमन हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि वीड़ी शर्मा प्रात: 9.30 बजे ग्राम सातरूण्डा से प्रवेश करेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जायेगा। सातरूण्डा से रतलाम प्रवेश के बीच विभिन्न ग्रामों मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा के स्वागत समारोह आयोजित किये हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रात: 10 बजे दिलबहार चोराहे पर पार्टी द्वारा आयोजित स्वागत पश्चात् पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ रैली के रूप में विश्राम गृह पर पहुंचेंगे। इस बीच अनेक स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों द्वारा भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा। प्रात: 11.30 बजे श्री शर्मा महू रोड़ स्थित एक निजी होटल मे पार्टी के प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद दोपहर 12.30 बजे जिला भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक मे अपना मार्गदर्शन देगे । तत्पश्चात भाजपा अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे उक्त निजी होटल मे पत्रकारों से चर्चा करेगे। दोपहर 3.00 बजे स्थानीय रंगोली सभागृह मे भाजपा बूथ अध्यक्षों से चर्चा करेंगे। तत्पश्चात शाम 4 बजे भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों से औपचारिक भेंट करेंगे। शाम 4.30 बजे स्थानीय सजन प्रभा मे विद्वत जनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शर्मा शाम 5.30 बजे सजन प्रभा से जोधाबाग (बरबड़ रोड़) के लिए प्रस्थान करेंगे जहां सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट मे भाग लेगे। सजन प्रभा से जोधाबाग के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in