bjp-state-president-dr-vishnudutt-sharma-will-come-to-ratlam-on-4th
bjp-state-president-dr-vishnudutt-sharma-will-come-to-ratlam-on-4th

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.विष्णुदत्त शर्मा 4 को रतलाम आएंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.विष्णुदत्त शर्मा 4 को रतलाम आएंगे रतलाम,01 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 4 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पहली बार रतलाम आएंगे। वे इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे एवं सोशल मीडिया वारियर्स तथा विद्वतजनों से भी चर्चा करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शर्मा 04 मार्च को सुबह रतलाम आएंगे। वे समता सागर पैलेस में 10.30 से 11.30 बजे तक प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दोपहर 12 से 1 बजे तक मंडल अध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 से 4 बजे तक रंगोली सभागृह में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसमें निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा शाम 4 बजे रंगोली में नगर मंडल पदाधिकारियों एवं प्रमुखजनों से भेंट करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 4.30 से 5.45 बजे तक सज्जन प्रभा सभागार में आयोजित विद्वतजनों के सम्मेलन में भाग लेंगे। इसमें आगामी निकाय चुनाव में भाजपा से आमजन की अपेक्षाओं पर संवाद होगा। इसके बाद शाम 6 बजे से 7 बजे तक सैलाना रोड स्थित जोधा बाग में सोशल मीडिया वारियर्स मीट होगी। इसमें देश विरोधी ताकतों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से निपटने से निपटने के प्रयासों पर चर्चा होगी। हिंदुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in