भाजपा में शामिल होने के बाद बोले प्रद्युन लोधी, उमा भारती के आशीर्वाद के कारण यह संभव हो सका
भाजपा में शामिल होने के बाद बोले प्रद्युन लोधी, उमा भारती के आशीर्वाद के कारण यह संभव हो सका

भाजपा में शामिल होने के बाद बोले प्रद्युन लोधी, उमा भारती के आशीर्वाद के कारण यह संभव हो सका

भोपाल, 12 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रधुम्मन सिंह लोधी को भाजपा का गमछा पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, प्रोटेम स्पीकर रामपाल सिंह, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही अब प्रदेश में 24 की बजाय 25 विधानसभा सीटों पर उनचुनाव होगा। भाजपा की सदस्यता लेेते हुए अपने संबोधन में लोधी ने कहा कि मैंने कल विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दिया था, पुन उसकी स्वीकृति के लिए आज गया था। भाजपा की तारीफ करते हुए लोधी ने कहा कि ने पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के आशीर्वाद के कारण आज यह हो सका। इस पार्टी से क्षेत्र का विकास हो सकता है। दो दिन पहले भोपाल आया था क्षेत्र के विकास के लिए, बुदेलखंड में कम विकास के कारण पलायन हो रहा है। सिंचाई संसाधनों में सिंचाई की आवश्यकता थी। इस मामले में मैने जब विधानसभा क्षेत्र की सिंचाई परियोजना की मंजूरी की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फोन कर इस परियोजना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि यह 450 करोड़ की परियोजना है, जिसमें 1700 हैक्टेयर जमीन की सिंचाई हो सकेगी। आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस परियोजना के कारण क्षेत्र का विकास हो सकेगा। आज मैं मुख्यमंत्री का ऋणी हो गया। बुंदेलखंड के दबे कुचले और पिछडे लोगों का विकास हो सके। मैंने मुख्यमंत्री से चर्चा की है, जो परियोजना है वहां की पूरी की जाएंगी। दो कार्य और स्वीकृत हुए है, डायमंड परियोजना से युवाओं को रोजगार मिलेगा। मंत्री बनने के सवाल पर लोधी ने कहा कि यह सब विकास के लिए यह कार्य हो रहा है, बुंदेलखंड के लिए विकास होगा। लोधी ने कहा कि कम विकास होने के कारण आज बुदेलखंड को विकास की जरूरत है। शिवराज जी ने पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रद्युमन लोधी के मन में तडप है कि किस तरह उनके क्षेत्र का विकास हो सके। वह लगातार विकास कार्यो को लेकर मुझ से हर बार चर्चा की। मप्र कैसे आगे बढे, यह सदैव उनके मन में रूचि रही है। इनका परिवार जनसेवा में लगा रहता है। जिस भावना के साथ आपने भाजपा की सदस्यता ली है, विधायक का पद छोडना आसान नहीं होता है कि अगर विकास के काम होते है तो विधायक से बढकर होता है। सदैव क्षेत्र की भावना का ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संघ से जुडे रहे है एक प्रकार से उनकी घर वापसी हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास की उत्कंठा है और उन्होंने कांग्रेस में रहकर प्रयास किए। बंटाधार को उखाडऩे में उमा भारती जी ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लोधी को विश्वास दिलाया कि आपके क्षेत्र के विकास के लिए पूरी भाजपा साथ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लोधी ने आज भाजपा की सदस्यता ली है। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाया कि 1300 करोड रुपये की परियोजनाएं छिंदवाडा ले गए। वह वापस अपने परिवार में आए है हम सब मिलकर बुंदेलखंड के विकास में सब साथ है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in