भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा मुंगावली-अशोकनगर प्रवास पर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा मुंगावली-अशोकनगर प्रवास पर
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा मुंगावली-अशोकनगर प्रवास पर

अशोकनगर, 18 जुलाई(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रखर वक्ता प्रभात झा दो दिन के जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र ताम्रकार ने बताया कि झा रविवार 19 जुलाई को जिले की मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 11 बजे पहुंचेंगे, जहां भाजपा पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। तत्पश्चात झा का रात्रि विश्राम अशोकनगर रहेगा एवं सोमवार को अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके पश्चात झा मंगलवार को गुना जिले के बामोरी विधानसभा पहुंचेंगे जहां पार्टी पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in