उपचुनाव में भाजपा के दोनों टाइगर होंगे रेस से बाहर, कमलनाथ पुन: बनेंगे मुख्यमंत्रीः जयवर्धन सिंह
उपचुनाव में भाजपा के दोनों टाइगर होंगे रेस से बाहर, कमलनाथ पुन: बनेंगे मुख्यमंत्रीः जयवर्धन सिंह

उपचुनाव में भाजपा के दोनों टाइगर होंगे रेस से बाहर, कमलनाथ पुन: बनेंगे मुख्यमंत्रीः जयवर्धन सिंह

गुना, 11 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने टाइगर पॉलिटिक्स को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार को बने सौ दिन हो गए। वैसे जंगल में एक ही टाइगर होता है, भाजपा में तो अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आपको टाइगर बता रहे हैं। दो-दो टाइगर होने के बाद मंत्रिमंडल सौ दिन बाद बन पाया, मंत्रियों को विभाग दस दिन बाद भी नहीं बंट पा रहे हैं। अपने आपको टाइगर कहने वाले ये दोनों होने वाले उपचुनाव की रेस में बाहर हो जाएंगे और प्रदेश में पुन: मुख्यमंत्री कमलनाथ बनेंगे। यह बात शनिवार को पूर्व मंत्री व राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह ने गुना प्रवास के समय संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कही। सिसौदिया तय कर लें कौन है गद्दार व बेईमान उनसे जब पूछा गया कि प्रदेश सरकार के मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने बीते दिनों भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि हम यदि गद्दार या बेईमान होते तो इतना भव्य स्वागत नहीं होता। मैं नहीं जानता कि पिछले दिनों जयवर्धन आए थे, उनका स्वागत क्यों नहीं हुआ था कि वे बेईमान थे या गद्दार। इस पर जयवर्धन ने तंज कसते हुए कहा कि स्वागत से कोई बिकाऊ या गद्दार नहीं होता। दस मार्च से पहले यही कांग्रेस का गुणगान करते थे, आज भाषा बदल गई, वह तय कर लें कि बिकाऊ या गद्दार कौन है। प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को कलंक कह रहे हैं।ये वे लोग हैं जो अपने स्वार्थ और लालच के लिए पार्टी छोडक़र चले गए, ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। जनता की नहीं सौदे की प्रदेश सरकार उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार को जनता की नहीं बल्कि सौदे की सरकार करार देते हुए कहा कि लगभग सौ दिन पूर्व भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस की सरकार को हटा दिया। लोकतंत्र में जनता सरकार बनाती है, पैसा नहीं, लेकिन भाजपा ने सौदे बाजी कर प्रदेश में सौदे की सरकार बना दी। वहीं आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोरोना के समय आत्मनिर्भर बनना आसान नहीं हैं। जनता की भलाई के लिए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को वास्तविक योजनाएं धरातल पर उतारना चाहिए। हमारी सरकार होती तो गरीबों को मिलते 7500 रुपये जयवर्धन सिंह का कहना था कि राहुल गांधी ने न्याय योजना दी थी, इस योजना के माध्यम से बीपीएल कार्ड धारकों और शहरी क्षेत्र के गरीबों को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा 7500 रुपये की राशि दी जा रही है। यदि मप्र में आज कांग्रेस की सरकार होती तो लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा होता। बमौरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चयन के सवाल पर उनका कहना था कि जल्द ही इसको लेकर फैसला कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in