bjp-issue-will-be-development-in-civic-elections-bd-sharma
bjp-issue-will-be-development-in-civic-elections-bd-sharma

निकाय चुनाव में विकास होगा भाजपा का मुद्दा: बीडी शर्मा

मुरैना, 14 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनावों के लिये पूरी तरह तैयार है। एक-एक कार्यकर्ता इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिये संकल्पित है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को मुरैना के पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि गुजरात की तरह मध्यप्रदेश में भी निकाय चुनावों में सबसे अधिक स्थानों पर भाजपा विजयी होगी। गुजरात में निकाय चुनावों में भाजपा को 63 से 84 फीसदी तक सफलता मिली है। भाजपा का यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश में भी रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से स्पष्ट किया कि भाजपा ने मध्यप्रदेश की प्रत्येक नगरीय निकाय का विकास हेतु रोडमेप तैयार किया है । विकास के मुद्दे पर ही भाजपा चुनावी मैदान में जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य मुद्दा सिर्फ और सिर्फ विकास है। इसके अलावा विकास हेतु प्रबुद्ध वर्ग की राय भी ली जाएगी। प्रदेशभर में प्रबुद्ध संगोष्ठी भी आयोजित की गईं हैं। जिनमें लोगों द्वारा शहर का विकास कैसे हो सकता है, इसपर अपनी राय प्रगट की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समाजोपयोगी कार्य करता है। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने आमजन का सहयोग किया। अब वैक्सीनेशन में पार्टी कार्यकर्ता सहयोगी की भूमिका में हैं। इस अवसर पर भाजपा के सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, भिण्ड सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in