bjp-is-helping-on-the-help-desk-sikarwar
bjp-is-helping-on-the-help-desk-sikarwar

भाजपा कर रही हेल्प डेस्क पर मदद : सिकरवार

01/04/2021 भाजपा कर रही हेल्प डेस्क पर मदद : सिकरवार गुना 01 अप्रैल (हि.स.) । ’कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं, आओ वैक्सीन लगवाएं’ कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना टीकाकरण के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत जिला चिकित्सालय गुना सहित शहर के विभिन्न वैक्सीन सेंटरों पर वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों को कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड 19 वैक्सीन का पहला डोज लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला प्रभारी गिर्राज भार्गव, सह प्रभारी राजेश शाहू, सूर्या राठौर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सिकरवार ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे जिले में कोविड 19 वैक्सीन सेंटरों पर हैल्पडेस्क सेंटर बनाए गए हैं। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजनों की मदद कर सेवा कार्य कर रहे है। जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण का दायरा बढ़ा दिया गया है। इसी को लेकर गुरुवार से जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान नियमित टीकाकरण केन्द्रों के अलावा रोटरी क्लब, लायंस आई हॉस्पिटल, प्रिंस ग्लोवल इंग्लिश स्कूल गुना पर नवीन टीकाकरण केन्द्रों की स्थापना की गई है। जहाँ 1 अप्रैल से 45 साल और इससे अधिक उम्र के सभी लोगोंं को टीका दिया जा रहा है। पहले 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों और 45 से 60 के बीच के बीमार लोगों को टीका दिया जा रहा था। विशेष अभियान के तहत गुना में भी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने नगरवासियों से अधिक से अधिक लोंगो को टीका लगवाने के आग्रह किया है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in