bjp-honors-women-working-in-service-sector-in-anuppur
bjp-honors-women-working-in-service-sector-in-anuppur

अनूपपुर में सेवा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का भाजपा ने किया सम्मान

अनूपपुर, 08 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता सिंह द्वारा सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में चिकित्सालय में कार्यरत नर्स , महिला पुलिस कर्मी,स्वच्छता महिला कर्मचारी, आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाओं एवं समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पार्टी के महिला मोर्चा ने समाज के अंदर अपनी सेवा देने वाली व कर्तव्यों के प्रति समाज के विकास में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, लक्ष्मी खरे, दुर्गा पवार, नव नवरतनी शुक्ला, गुडिय़ा रौतेल, अर्चना मिश्रा, मधु सिंह, मालती गुप्ता, संगीता माली, बबीता पांडे, ज्योति शर्मा, कलावती संतोषी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in