भाजपा सरकार के ‘‘सेवा, समर्पण और जनकल्याण‘‘ के 100 दिन : चिटनिस
भाजपा सरकार के ‘‘सेवा, समर्पण और जनकल्याण‘‘ के 100 दिन : चिटनिस

भाजपा सरकार के ‘‘सेवा, समर्पण और जनकल्याण‘‘ के 100 दिन : चिटनिस

बुरहानपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के ‘‘सेवा, समर्पण और जनकल्याण‘‘ के 100 दिन पूरे होने पर जिला भाजपा द्वारा 100 स्थानों पर 100 स्थानों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा संगठन द्वारा जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बूथ स्तर तक बताई जा रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को ग्राम फोफनार में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा शाहपुर मंडल द्वारा कोरोना महामारी बचाव के लिए मास्क वितरित किए गए। कांग्रेस सरकार में हाहाकार मचा पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो ऐसी दम्भ और अहंकार से चलाई कि चारों तरफ हाहाकार मच गया। प्रदेश को कुछ ही दिनों में तबाह और बर्बाद कर दिया। कर्जमाफी में किसानों को छला और बैंकों को भी मार डाला। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ गई है, सब ठीक होगा। गरीब, किसान, महिला, युवा सबके कल्याण के लिए काम करना है। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल और लैपटॉप जैसी योजना फिर से शुरू कर दी है। प्रदेश को पुनः विकास के पथ पर ले जाना है। सरकार ने श्रम सिद्धी और रोजगार सेतु अभियान प्रारम्भ श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भाजपा सरकार ने श्रम सिद्धी और रोजगार सेतु अभियान प्रारम्भ कर रोजगार प्रदान करने का प्रयास किया गया। स्व-सहायता समूह की बहनों को सशक्त बनाने का मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने संकल्प लिया है। 700 करोड़ रुपए के पोषण आहार का काम ठेकेदार नहीं, बल्कि बहनें करेंगी। ये 100 दिन सुधार के दिन हैं। मंडी कानून बदल दिया, कृषि मंडिया रहेंगी, लेकिन किसान और व्यापारी में सहमति बने तो वह अनाज घर से ही बेच सकेंगे। किसान को प्रतिस्पर्धी कीमत मिलेगी, किसान को अधिक लाभ मिलेगा। नए उत्साह और उल्लास से भरकर हम आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे। स्वदेशी अपनाएंगे। संकल्प लीजिए कि लोकल को बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण विश्वनाथ महाजन ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य गुलचंद्रसिंह बर्ने, वीरेन्द्र तिवारी, विक्रम चौहान, अनिल महाजन, नबा हुसैन, प्रभाकर कोली, मुरलीधर महाजन, विनोद चौधरी, प्रदीप पाटिल, नितीन महाजन, वैभव महाजन, अशोक चौधरी, कैलाश भाई, अरूण जाधव, जयराम राठौर, मुरली पटेल, गंभीर राठौर, शांतिलाल पाटिल, गफ्फार मंसूरी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्तागण मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in