bjp-formed-on-the-principle-and-resolve-of-national-interest-sarvopari-pradeep-aggarwal
bjp-formed-on-the-principle-and-resolve-of-national-interest-sarvopari-pradeep-aggarwal

भाजपा राष्ट्रहित सर्वोपरी के सिद्धांत और संकल्प को लेकर बनी: प्रदीप अग्रवाल

दतिया, 06 अप्रैल (हि.स.)। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिले में बूथों से लेकर मण्डल स्तर तक मनाया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो महापुरूषों से प्रेरणा लेकर उनका सम्मान करती है। आज भाजपा के स्थापना दिवस पर युग पुरूष पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मार्गदर्शन पर चलते हुये भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी उनके आर्दशों पर चलकर जो सफलता पायी वह एक इतिहास है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर स्थापना दिवस के रूप में मनाया। दतिया नगर मंडल के 72 बूथों पर हर्ष उल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। वार्ड क्रमांक 30 के बूथों पर दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, दतिया नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने वार्ड क्रमांक 7 में डॉ.रामजी खरे वार्ड क्रमांक 32 में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राधाकांत अग्रवाल, हरीओम सिंह यादव, मनमोहन तिवारी, वार्ड क्रमांक 25 में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम बुन्देला वार्ड क्रमांक 6 में पंकज शुक्ला वार्ड क्रमांक 35 में श्रीमति किरण गुप्ता, नीलम उदैनिया, वार्ड क्रमांक 18 में अशोक दांतरे व डॉ.सुकर्ण मिश्रा वार्ड क्रमांक 13 में पूर्व दतिया नगर अध्यक्ष गोविंद ज्ञानानी वार्ड क्रमांक 17 में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा ,कुठोद में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, इंदरगढ़ में पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, राजेश दांतेर, अखिलेश मुदगिल, वार्ड क्रमांक 16 में मुख्य अतिथि बृजेन्द्र सिंह परमार ने पार्टी का ध्वज फहराया, बडेरा सौपान में भाजपा नेता संतोष तिवारी लश्करी ने, बसई में मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष डाॅ.सुरेश गुप्ता, बुदेला नगर सुमन दांगी, उदगुवां मण्डल में ग्राम शिकंदरा में जनपद सदस्य क्रांति राय, मनीराम शर्मा, वीरेन्द्र पाण्डे्य, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जगदीश यादव ने कार्यकर्ताआं को संबोधित किया। हिन्दुस्तान समाचार/संतोष तिवारी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in