बिसाहूलाल के मंत्री बनने से अधिक मजबूत हुई भाजपाः मनोज द्विवेदी
बिसाहूलाल के मंत्री बनने से अधिक मजबूत हुई भाजपाः मनोज द्विवेदी

बिसाहूलाल के मंत्री बनने से अधिक मजबूत हुई भाजपाः मनोज द्विवेदी

अनूपपुर, 02 जुलाई (हि.स.)। बिसाहूलाल सिंह को कैबिनेट मंत्री बना कर भाजपा ने जनजातीय समाज के स्वाभिमान को और भी बढ़ा दिया है। विंध्य क्षेत्र में भाजपा पहले से ही मजबूत रही है लेकिन अब बिसाहूलाल सिंह को मंत्री बनाए जाने से इस समाज में भाजपा अधिक मजबूत होगी। भाजपा नेता एवं अनूपपुर विधानसभा चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी ने गुरुवार को यह विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री रहे हैं। 1980 से वे कांग्रेस के मजबूत, कद्दावर नेता थे। लेकिन कांग्रेस ने पुत्रमोह में पड़कर इतने वरिष्ठ ,अनुभवी नेता को उपेक्षित किया। दो कांग्रेसी विधायकों ने अमरकंटक मे कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के सामने उनका भरे मंच से अपमान किया। कांग्रेस जनजातीय समाज के बुजुर्ग ,वरिष्ठ नेता के अपमान के पाप का परिणाम भोग रही है। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सम्मान के लिये बिसाहूलाल सिंह को हृदय से सम्मानित करते हुए ना केवल अपने परिवार का अभिन्न अंग बनाया बल्कि आज उन्हे कैबिनेट मंत्री भी बना दिया। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से उन कुत्सित लोगों के चेहरे पर थप्पड़ पड़ा है जो उन्हे पीठ पीछे बिकाऊ लाल कह कर अपमानित कर रहे हैं। भाजपा ने यह साबित किया कि वह किसी जनजातीय नेता के स्वाभिमान से खिलवाड़ नहीं होने देगी। आने वाले दिनों में उप चुनाव होगें, सिंह के साथ भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उससे कांग्रेस की हवाईयां उड रही हैं। उसके पास बिसाहूलाल के टक्कर का एक भी प्रत्याशी खोजे नहीं मिल रहा। इसीलिये कभी वह भाजपा नेताओं के पैर पड़ती है तो कभी किसी अधिकारी पर डोरे डालती है। अब जबकि अनूपपुर जिले से बिसाहूलाल सिंह को मंत्री बनाया गया है, विपक्ष में भगदड जैसे हालात है। आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूत होगी। संगठनात्मक मजबूती के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री द्वय राजेन्द्र शुक्ला,संजय पाठक,सांसद हिमाद्री सिंह,चुनाव संचालक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल के साथ बिसाहूलाल सिंह के बेहतरीन समन्वय से जनता में भाजपा के प्रति अच्छा संदेश गया है। आने वाले चुनाव में भाजपा को बड़ी बढ़त के साथ विजयश्री मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ जितेन्द्र मिश्रा / राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in