मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन, लोगों ने दी बधाई
मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन, लोगों ने दी बधाई

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन, लोगों ने दी बधाई

अनूपपुर, 01 अगस्त (हि.स.)। खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण व केक काटकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकत्ताओं के बीच शनिवार को निज निवास ग्राम परासी में मनाया। बधाई देने क्षेत्र की जनता व राजनैतिक दलों के नेताओं ने पहुंचे कर दीर्घायु होने की कामना की। ज्ञात हो कि एक अगस्त को मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्म दिवस पर पहले वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए निरस्त कर दिया गया। इसके बाद भी चाहने वाले बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर,पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, कोतमा पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, राम अवध सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल, सिद्घार्थ शिव सिंह, नपा अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता, उदय प्रताप सिंह,राजेश सिंह सहित सिद्धार्थ त्रिवेदी ने बधाई दी। इस अवसर पर जिले के युवा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनमें प्रमुख पूर्व नपा अध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर, रेलवे कांग्रेस के महामंत्री लक्ष्मण राव, कांग्रेस अनूपपुर मंडलम अध्यक्ष उमेश राय, योगेंद्र राय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता बबलू, रेहाना बानो, शारदा शर्मा बिजुरी सहित अन्य लोगों ने भी कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा का दामन बिसाहूलाल सिंह के नेतृत्व मे थाम। इस दौरान मंत्री ने फलदार वृक्षों का रोपण किया एवं ग्राम भाद से आए कार्यकर्ताओं ने वृक्ष भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in