Bijuri police gave an explanation for the prevention of female crimes
Bijuri police gave an explanation for the prevention of female crimes

महिला अपराधों के रोकथाम के लिए बिजुरी पुलिस ने दी समझाइश

अनूपपुर, 15 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नारी सम्मान अभियान में बिजुरी पुलिस द्वारा शुक्रवार को हनुमान मंदिर चौक बिजुरी में महिला अपराधों की रोकथाम एवं महिला अपराधों के प्रति जागरुकता लाने कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला अपराधों के संबंध में बचाव व रोकथाम के लिए विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम में बिजुरी पुलिस ने नारी सम्मान अभियान महिला अपराधों के संबंध में बचाव व रोकथाम के लिए विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से समझाइश दी। महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन जागरुकता अभियान सम्मान का प्रारंभ किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा हेतु जागरुक करना, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को हतोत्साहित करना तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा मे समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दौरान थाना प्रभारी सुमित कौशिक, मनोज उपाध्याय,सुनील मिश्रा,राजाराम धारिया, अमित यादव सहित गणमान्य उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in