भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा को फोन पर मिली धमकी, राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर धमकाया
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा को फोन पर मिली धमकी, राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर धमकाया

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा को फोन पर मिली धमकी, राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर धमकाया

भोपाल, 29 जुलाई (हि.स.)। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुुर को फोन पर धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने सांसद प्रज्ञा को राम मंदिन निर्माण मुद्दे पर धमकी दी है। सांसद ने कमला नगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भोपाल पुलिस की साइबर सेल ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार बुधवार सुबह सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी है। अज्ञात आरोपित ने राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर साध्वी प्रज्ञा के बयानों से नाराजगी जताते हुए धमकाया है। सांसद प्रज्ञा को धमकी देने वाले ने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सांसद की शिकायत पर साइबर सेल पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि आगामी 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया जाना है। इस मुद्दे पर साध्वी प्रज्ञा का बयान सामने आया का था, जिस पर अज्ञात आरोपित ने नाराजगी जताते हुए सांसद को धमकाया है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in