bhopal-neither-vaccine-nor-staff-reached-jaypee-hospital-till-9-am
bhopal-neither-vaccine-nor-staff-reached-jaypee-hospital-till-9-am

भोपाल: जेपी अस्पताल में सुबह 9 बजे तक न वेक्सीन पहुंची, न स्टाफ

भोपाल, 04 अप्रैल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने वैक्सीनेशन तेज करने का निर्णय लिया है। रविवार को जयप्रकाश अस्पताल में सुबह 8.30 बजे ही लोग वैक्सीन लगाने पहुंच गए, लेकिन यहां पर 9.15 बजे तक केन्द्र पर ना तो वैक्सीन पहुंची और ना ही वैक्सीन लगाने के लिए नर्स, हालांकि एक ऑपरेटर ने कुछ देर बाद पहुंच कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अस्पताल के वैक्सीनेशन केन्द्र पर 9.30 बजे सबसे पहले एक महिला को वैक्सीन लगाई गई। सरकार ने वेक्सीनेशन के लिए 45 वर्ष से कम उम्र के फ्रंट लाइन और हेल्थ वर्कर्स का नया रजिस्ट्रेशन करने से मना कर दिया है। रविवार को यहां पर एक 45 वर्ष से कम उम्र का पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मी वैक्सीन लगाने पहुंचा। रजिस्ट्रेशन कर रहे शख्स ने उसका रजिस्ट्रेशन करने से मना कर दिया। जब इसका कारण पूछा तो बताया कि सरकार ने कल 10 बजे ऑर्डर किया है। जिसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स के नए रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाने से मना किया गया है। अभी हेल्थ वर्कर्स को दूसरा वैक्सीन ही लगेगा। वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे सुबह 8.30 बजे आ गए थे। यहां पर गेट बंद था। सुबह 9 बजे तक सेंटर पर ना तो वैक्सीन पहुंची ना ही पूरा स्टाफ आया। सबसे पहली वेक्सीन करीब 9.30 बजे लगी। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in