bhind-unidentified-vehicle-hits-owni-van-strongly-4-killed-7-seriously-injured
bhind-unidentified-vehicle-hits-owni-van-strongly-4-killed-7-seriously-injured

भिंड: अज्ञात वाहन ने ओवनी वैन को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 7 गंभीर घायल

भिंड, 05 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाइवे 92 पर भीषण सडक़ हादसा हुआ है। यहां एक अज्ञात वाहन ने ओमनी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए सभी लोग महाराष्ट्र से नेपाल जा रहे थे, इसी दौरान गोहद थाना इलाके के ज्ञानेंद्रपुरा के पास ये हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार घटना ज्ञानेंद्रपुरा के गोहद थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे 92 की है। उल्लास नगर महाराष्ट्र से 11 लोग ओमनी वैन क्रमांक एमएच 02 बीटी 8385 में सवार होकर सतुरी नेपाल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह भिंड-ग्वालियर हाइवे ज्ञानेंद्रपुरा आसमानी मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने ओमनी वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओवनी वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई। हादसे में वैन में सवार एक महिला और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई है। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही भिंड पुलिस मौके पर पहुंच गई और गाड़ी में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल रैफर किया गया है। घायलों में उदय (31 वर्ष), कृष्णा (28 वर्ष), सीता (22 वर्ष), विनोद (30 वर्ष), शेर बहादपुर (42 वर्ष), प्रकाश उम्र (21 वर्ष), किशन (28 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वैन को किस वाहन ने टक्कर मारी है। हालांकि अब तक वाहन का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in