bharatiya-mazdoor-sangh-surrenders-officers
bharatiya-mazdoor-sangh-surrenders-officers

भारतीय मजदूर संघ ने पदाधिकारियों का किया स्वगात

रायसेन, 23 फरवरी (हि. स.) | मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय मजदूर संघ के नव निर्वाचित महामंत्री मधुकर साबले एवं संयुक्त महामंत्री अरविंद मिश्रा से भेंट कर पुष्पगुच्छ से सम्मान किया व संगठनात्मक चर्चा की। संघ के प्रांतीय प्रवक्ता गौरव सोनी ने बताया कि भेंट के दौरान भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री श्री साबले द्वारा संघ को प्रदेश के कर्मचारियो के हित में कार्य करने व संघ की रीति नीति पर सभी को चलने का संकल्प दिलाया, साथ ही संगठन हित सर्वोपरी का विषय पर विस्तृत चर्चा की। संयुक्त महामंत्री श्री मिश्रा ने राज्य कर्मचारी संघ के सभी नव निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शासन स्तर पर लंबित कर्मचारियों की जायज़ मांगो को पूरा कराने हेतु संगठन को अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल एडविन, प्रदेश कार्यालय मंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान, रायसेन जिले के कर्मचारी नेता मुरारीलाल सोनी आदि उपस्थिति थे। हिन्दुस्थान समाचार / नीलेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in