Ban on transport of chickens in Khandwa district till January 22
Ban on transport of chickens in Khandwa district till January 22

खंडवा जिले में 22 जनवरी तक मुर्गे-मुर्गियों के परिवहन पर प्रतिबंध

खंडवा, 09 जनवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश के खण्डवा, खरगोन, नीमच, इंदौर, देवास, उज्जैन, गुना समेत नौ जिलों में कौओं के सैम्पल की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू के कारण मुर्गे-मुर्गियों में भी यह रोग फैलने की पूरी संभावना होती है। इसी को देखते हुए खंडवा जिले में आगामी 22 जनवरी तक मुर्गे-मुर्गियों के परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अपर जिला दण्डाधिकारी नंदा भलावे कुशरे ने शनिवार को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि खण्डवा जिले के समीपवर्तीय जिले खरगोन, बुरहानपुर, हरदा एवं इंदौर से मुर्गे-मुर्गियों को रेल, बस, ट्रक तथा अन्य चार पहिया व दो पहिया वाहन के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने को प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध 22 जनवरी 2021 तक लागू रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in