backward-class-front-president-bhagat-singh-kushwaha-will-take-charge-on-28th
backward-class-front-president-bhagat-singh-kushwaha-will-take-charge-on-28th

28 को कार्यभार ग्रहण करेंगे पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह

भोपाल, 27 जनवरी (हि.स.)। भगतसिंह कुशवाह को पुनः भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुशवाह 28 जनवरी को पुन: कार्यभार ग्रहण करेंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इससे पूर्व प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे एवं स्व. राजमाता जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in