at-present-parents-need-to-understand-the-importance-of-education
at-present-parents-need-to-understand-the-importance-of-education

मौजूदा समय में अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को समझाने की जरूरत

गुना, 20 जनवरी (हि.स.)। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ब्लॉक चाचौड़ा का द्वितीय शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मुकेश कुमार मेहरा ने मुख्य मुद्दा शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने के लिए शिक्षकों को अधिक मेहनत की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावक व पालकों को शिक्षा के महत्व को समझाने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान दूसरा मुख्य मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली का रहा। जिसे लेकर कहा कि जो अध्यापक शिक्षक संवर्ग के या अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को आज जो न्यू पेंशन एनपीएस कटौती के आधार पर दी जा रही है, वह बहुत कम है। कर्मचारियों के साथ छलावा किया जा रहा है। पेंशन कर्मचारियों का हक है। इन्हीं सब मुद्दों को हल करने के लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष केशव त्यागी, सुधा सोनी और ब्रजेश भार्गव ने भी संबोधित किया। मंच संचालन गिर्राज लोधा ने किया। - बैठक में यह मांगे भी रखीं क्रमोन्नति के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाएं। पदोन्नति की नीति बनाई जाए। खुली स्थानांतरण नीति दी जाए। अनुकंमपा के लम्बित प्रकरणों का निराकरण किया जाए। कर्मचारियों का रुका हुआ डीए, इंक्रीमेंट दिया जाए। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in