assembly-speaker-girish-gautam-wishes-holi-to-citizens
assembly-speaker-girish-gautam-wishes-holi-to-citizens

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने नागरिकों को दी होली की शुभकामनाएं

भोपाल, 28 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रंगों के पर्व होली पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा है कि होली का पर्व हमें सामाजिक ताने-बाने को जोडऩे और समाज में एकरूपता का संदेश तो देता ही है, यह पर्व रंगों के माध्यम से जीवन में आनंद और उत्साह की भी बहार लाता है। छोटे-बड़े, ऊंच-नीच का भेद भुलाकर इस पर्व पर हम सभी एक रंग हो जाते हैं। यही हमारी भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता की विशेषता है। उन्होंने कहा है कि त्यौहार मनाते समय कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन जरूर करें, जिससे कोरोना से बचा जा सके। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in