assembly-speaker-girish-gautam-visited-lord-mahakal
assembly-speaker-girish-gautam-visited-lord-mahakal

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किये भगवान महाकाल के दर्शन

उज्जैन, 25 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीश गौतम ने गुरुवार को सुबह सपरिवार उज्जैन आकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद थे। गौरतलब है कि इन दिनों मप्र विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। गत 22 फरवरी से शुरू हुए इस सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे और यहां भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ-साथ देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उज्जैन पहुंचने पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत कर अगवानी की। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in