अशोकनगर जिला 11 दिन से बिना कलेक्टर के, 'टाइगर' शिवराज इतना मत डरो: दिग्विजय
अशोकनगर जिला 11 दिन से बिना कलेक्टर के, 'टाइगर' शिवराज इतना मत डरो: दिग्विजय

अशोकनगर जिला 11 दिन से बिना कलेक्टर के, 'टाइगर' शिवराज इतना मत डरो: दिग्विजय

भोपाल, 11 जुलाई (हि.स.)। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 24 रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का घेराव किया जा रहा है। अब अशोकनगर जिले में कलेक्टर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अशोकनगर जिला पिछले 11 दिनों से बिना कलेक्टर है। 'टाइगर' शिवराज इतना मत डरो। दिग्गज कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि -‘30 जून को अशोकनगर जिला कलेक्टर सेवानिवृत हो गयी हैं। लेकिन सिंधिया जी को सही अधिकारी नहीं मिल रहा है। शिवराज जी, मुख्य सचिव जी 11 दिनों से अशोकनगर जिला प्रशासन बिना कलेक्टर के है। 'टाइगर' शिवराज इतना मत डरो।’ वहीं, दिग्विजय सिंह ने अगले ट्वीट में उमा भारती के गैंगस्टर विकास दुबे से संबंधित मामले में तीन सवाल पूछने का जिक्र करते हुए लिखा है कि -‘उमा जी ने सवाल तो सही पूछे, लेकिन भाजपा में कोई है, जो उनके सवालों का जवाब देगा। मुझे नहीं लगता।’ इसके अलावा उन्होंने उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि -‘जब से उत्तरप्रदेश से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुयी है, पूरे प्रदेश में जंगल राज स्थापित हो गया है। अपराधियों और राजतंत्र ने साझेदारी में मिलकर प्रदेश को लूटा है। यदि विकास दुबे का एनकाउंटर नहीं होता तो राज खुलते। अब वही साझेदारी पनपती रहेगी। प्रियंका जी व कांग्रेस लाओ और उत्तरप्रदेश बचाओ।’ हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in