अरुण यादव ने नागपंचमी की बधाई के साथ सिंधिया को दी नागराज की उपाधि
अरुण यादव ने नागपंचमी की बधाई के साथ सिंधिया को दी नागराज की उपाधि

अरुण यादव ने नागपंचमी की बधाई के साथ सिंधिया को दी नागराज की उपाधि

भोपाल, 25 जुलाई (हि.स.)। नागपंचमी पर्व के मौके पर राजनेता प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्नति प्रगति की कामना कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव का ट्वीट चर्चा में है। दरअसल नागपंचमी के मौके पर अरुण यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर शेयर कर नागपंचमी की शुभकामाएं दी है। इतना ही नहीं अरुण यादव के ट्वीट कर रिट्वीट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी भड़ास निकाली है। अरुण यादव ने कमलनाथ सरकार गिराकर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागराज की उपाधि दी है। शनिवार सुबह सिंधिया की तस्वीर ट्वीट कर अरुण यादव ने लोगों को नागपंचमी की शुभकामनाएं दी। वहीं, इस तस्वीर पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरुण यादव के ट्वीट को रिट्वीट कर समर्थन दिया है। राहुल ने कहा ‘सांप को जितना दूध पिलाओं, किसी एक दिन फर मारेगा ही। हालांकि इस ट्वीट पर अब तक सिंधिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन सिंधिया समर्थक और कांग्रेस समर्थक सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर आपस में भिड़ गए और आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in