पूर्व मंत्री ने किया आरिफ मसूद का समर्थन, कहा- बिना तैयारी लॉकडाउन लगा रही सरकार
पूर्व मंत्री ने किया आरिफ मसूद का समर्थन, कहा- बिना तैयारी लॉकडाउन लगा रही सरकार

पूर्व मंत्री ने किया आरिफ मसूद का समर्थन, कहा- बिना तैयारी लॉकडाउन लगा रही सरकार

भोपाल, 23 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रदेश सरकार द्वारा त्यौहार के समय लॉकडाउन लगाए जाने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। अब उनके इस आंदोलन का पूर्व मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति बहुत खराब है और सरकार बिना किसी तरह की तैयारी के लॉकडाउन लगा रही है। पीसी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिवराज सरकार कोरोना नियंत्रण में बुरी तरह फेल हो गई है और अब फिर 10 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लॉकडाउन के पहले गरीबों को राशन मिल जाये, बिजली के बिल कम किये जायें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कम्युनिटी स्प्रेड की ओर बढ़ रहा है। भाजपा की रैलियों से कोरोना राज्य में फैल रहा है। ईद और राखी के त्योहारों को देखते हुए धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातकर कर कोई फैसला लिया जाए और ईद व राखी के लिए विस्तृत गाइडलाइंस बनाये। आरिफ मसूद का समर्थन करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि आरिफ मसूद या कोई भी कांग्रेस नेता मैदान में उतरेगा तो हम भी साथ रहेंगे। शिवराज कैबिनेट में मंत्री अरविंद भदौरिया के कोरोना पॉजिटिव होने पर पीसी शर्मा ने कहा, ''अरविंद भदौरिया शीघ्र स्वास्थ्य हों। उनसे संपर्क में आए सभी लोगों, नेताओं का टेस्ट हो। नेता राजनीतिक शिष्टाचार में रहें। वहीं उपचुनाव को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस 26 सीटों के लिए मिनी वचन पत्र लांच करेगी। इनमें क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े मुद्दे होंगे। अतिथि विद्वानों की समस्या का समाधान और किसानों की कर्जमाफी हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की सच्चाई खुद किसान बताएंगे, जिन किसानों का कर्ज माफ हुआ वो वीडियो जारी कर हकीकत बताएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in