appeal-for-vaccination-in-uniform-muslim-women-are-making-distance-from-vaccination-home-guard-commandant-is-giving-explanation-by-roaming-in-the-wards
appeal-for-vaccination-in-uniform-muslim-women-are-making-distance-from-vaccination-home-guard-commandant-is-giving-explanation-by-roaming-in-the-wards

वर्दी में वैक्सीनेशन की अपीलः मुस्लिम महिलाएं बना रही वैक्सीनेशन से दूरी, होमगार्ड कमांडेंट वार्डों में घूमकर दे रही समझाईश

- स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम भी साथ, दिन में दो बार कर रहे फालोअप बुरहानपुर, 24 जून (हि.स.)। आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीनेशन महाअभियान संचालित किया जा रहा है, लेकिन मुस्लिम बाहुल्य बुरहानपुर जिले में मुस्लिम महिलाएं वैक्सीनेशन के लिए आगे नहीं आ रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने नवाचार किया। वार्डों में पुलिस तो नहीं भेजी, लेकिन समझाईश देने और लोगों को प्रेरित करने के लिए वर्दी में होमगार्ड कमांडेंट रौशनी बिलवाल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम के साथ वार्डों में घूम रही हैं। जिसके बाद महिलाएं प्रेरित भी हो रही हैं और वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी पहुंच रही हैं। आमजन को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्वास्थ्य कार्यकर्ता वार्डों में पहुंच रहे हैं, लेकिन मुस्लिम क्षेत्रों में होमगार्ड कमांडेंट रौशनी बिलवाल पहुंच रही हैं। वह दिनभर में दो बार फालोअप भी कर रही हैं। महिलाओं से पूछा जा रहा है कि आपने वैक्सीन लगवाई या नहीं। अगर महिलाओं का जवाब नहीं होता है तो उन्हें समझाया जाता है कि वैक्सीन से किसी भी प्रकार का साइड इफैक्ट नहीं है। सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए। जिसका परिणाम यह हुआ कि अधिकांश सेंटरों पर महिलाएं वैक्सीन लगाने पहुंच गई। 32 केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन, लक्ष्य 8 हजार रखा गुरूवार को बुरहानपुर शहर और उससे जुड़े गांवों में 32 वैक्सीनेशन सेंटरों पर 18 से 44 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एक दिन में वैक्सीन लगाने का लक्ष्य आठ हजार रखा गया तो वहीं खकनार जनपद के भी करीब 29 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। पिंक मतदान केंद्र की तर्ज पर बना पिंक वैक्सीनेशन सेंटर पिंक मतदान केंद्र की तरह जिला प्रशासन द्वारा पहल करते हुए पिंक वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। मुस्लिम क्षेत्रों में यह पिंक वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। नगर पालिक निगम उपायुक्त सलीम खान ने बताया कि इस पिंक वैक्सीनेशन सेंटर में केवल महिलाओं को ही आने की अनुमति है। जिसका अच्छा परिणाम सामने आ रहा है। काफी संख्या में महिलाएं पिंक मतदान केंद्र पहुंच रही है। बुजुर्ग महिलाओं का विशेष तौर पर ख्याल रखा जा रहा है। ड्यूटी पर भी महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वर्जन. घर घर जाकर दे रहे समझाईश मुस्लिम क्षेत्रों में महिलाएं वैक्सीन लगाने के लिए आगे नहीं आ रही हैं। इसलिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ घर घर पहुंचकर उन्हें समझाईश दी जा रही है। जिसके बाद अधिकांश महिलाएं आगे आई हैं। -रौशनी बिलवाल, होमगार्ड कमांडेंट बुरहानपुर हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in